ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर नगर निगम उपायुक्त सीमा चौधरी के खिलाफ वॉइस ऑफ़ मीडिया ने आयुक्त जयपुर नगर निगम को सौपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 31 views
जयपुर नगर निगम उपायुक्त सीमा चौधरी के खिलाफ वॉइस ऑफ़ मीडिया ने आयुक्त जयपुर नगर निगम को सौपा ज्ञापन जयपुर नगर निगम उपायुक्त सीमा चौधरी के खिलाफ वॉइस ऑफ़ मीडिया ने आयुक्त जयपुर नगर निगम को सौपा ज्ञापन

जयपुर नगर निगम हवामहल आमेर जोन उपायुक्त सीमा चौधरी द्वारा पत्रकारों को आमजन की समस्याओं की खबर के संबंध में मिलने पर दो-दो घंटे बाहर खड़े रखने के बाद भी नहीं मिलने के संबंध में दिया ज्ञापन

कि जयपुर नगर निगम हवामहल,आमेर जोन की उपायुक्त श्रीमती सीमा चौधरी जी से पत्रकार आमजन की समस्याओं एवं विभिन्न प्रकरणों के संबंध में जब-जब उनसे भेंट कर आम जनता की समस्याओं के निराकरण व उन पर कार्रवाई की जानकारी के लिए प्रकाशित समाचारों बाबत मिलने जाते हैं तो सीमा चौधरी जी द्वारा करीबन पत्रकारों को अपने कार्यालय कक्ष के बाहर2- 2 घंटे तक वेट कराती है ।और फिर बिना मिले ही चली जाती है।जब बाहर मौजूद गेटकीपर व गार्ड को कहा जाता है। तो कहते हैं मैडम मीटिंग में व्यस्त है अभी नहीं मिल सकतें जबकि अन्य लोगों को वह रसूखदार लोगों को तत्काल बुला लेती है‌।और पत्रकारों को अंदर आने की अनुमति नहीं देती है। जब गार्ड से पूछा जाता है तो उनका कहना होता है आप लोगों के लिए मना कर रखा है। वह अपने आप बुला लेगी जबकि इस तरह का व्यवहार सीमा चौधरी जी का निरंतर बना हुआ है। साथ ही आयुक्त से वॉइस ऑफ मीडिया द्वारा यह भी निवेदन किया कि शसीमा चौधरी जी के कार्यालय कक्ष में उनका निजी ड्राइवर उनके साथ बैठता है। जबकि सरकारी कार्यालय में निजी व्यक्ति का किस प्रकार हस्तक्षेप हो सकता है, यह एक सोचनीय विचार एवं तथ्य है इस दिशा में भी आयुक्त को ध्यान देने के लिए कहा गया है जिस पर विचार करें। वही ध्यान हेतु यह भी लाना आवश्यक है कि श्रीमती सीमा चौधरी जी के खिलाफ पूर्व में भी अनियमितता व भ्रष्टाचार के संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा कार्रवाई की गई थी जिसकी जांच भ्रष्टाचार निरोधक विभाग में पेंडिंग है। ऐसे में एक निजी व्यक्ति मैडम का ड्राइवर कार्यालय कक्ष में क्यों और किस लिए है।इसकी भी जांच की जानी अति आवश्यक है।
श्रीमान से नव चेतना पत्रकार संघ का यह निवेदन है कि तत्काल प्रभाव से उक्त शिकायत पत्र की जांच कर सीमा चौधरी जोन उपायुक्त को तत्काल हटाया जावे और पत्रकारों को जो दो-दो घंटे का विलंब करवाया जाता है जिसके बाद भी नहीं मिल जाता है इस तथ्य पर भी विचार करते हुए पत्रकारों को राहत प्रदान करें। अपने पत्रकारों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश निर्देश संबंधित अधिकारियों को एवं स्वयं के स्तर से मामले की पूरी जानकारी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्रकारों को कहा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube