ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ. अंबेडकर जयंती पर विधिक जागरूकता की अलख—भीम क्षेत्र में 120 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित

By Shubh Bhaskar · 15 Apr 2026 · 29 views
डॉ. अंबेडकर जयंती पर विधिक जागरूकता की अलख—भीम क्षेत्र में 120 से अधिक नागरिक हुए लाभान्वित

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान राजसमंद पुष्पा सोनी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद के निर्देशन में तालुका विधिक सेवा समिति, भीम द्वारा आज डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर भीम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर व्यापक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक संविधान प्रदत्त अधिकारों, मानवाधिकारों एवं विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी पहुंचाना रहा।
शिविरों की शुरुआत राजकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर बालक छात्रावास, भीम से हुई, जहां विद्यार्थियों को बाबा साहेब के विचारों, संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, समानता के सिद्धांत, नालसा योजना, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम एवं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पैंफलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, भीम में आयोजित शिविर में छात्राओं को महिला अधिकारों, शिक्षा के अधिकार, बाल संरक्षण कानूनों, निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं अन्य विधिक सेवाओं के बारे में सरल एवं प्रभावी तरीके से अवगत कराया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता दिखाई।
कार्यक्रम के अगले चरण में आरटीओ ऑफिस के बाहर एवं भीलवाड़ा रोड पर आमजन को नालसा योजना, मानवाधिकारों, मौलिक अधिकारों, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, लोक अदालत एवं निःशुल्क विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई।
अंतिम चरण में बरथू, कृषि मंडी भीम एवं आसींद रोड पर भी विधिक सेवा शिविर आयोजित कर आमजन को डॉ. अंबेडकर जयंती के महत्व, वन अधिकार अधिनियम, नालसा योजना, लोक अदालत तथा अन्य विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
शिविरों के दौरान पीएलवी पुष्पा सोनी द्वारा सभी स्थानों पर उपस्थित लोगों को विस्तारपूर्वक विधिक जानकारी दी गई तथा जागरूकता पैंफलेट वितरित कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया।
इन सभी शिविरों के माध्यम से कुल 120 से अधिक लाभार्थियों को विधिक सेवाओं एवं अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube