ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में 19 अप्रैल को ०6 निर्धन जोड़ों का निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 36 views
अलवर में 19 अप्रैल को ०6 निर्धन जोड़ों का निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सतीश भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) एवं श्री सार्वजनिक गौशाला, अलवर के संयुक्त तत्वावधान में छठा निःशुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।
यह समारोह 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:30 बजे श्री सार्वजनिक गौशाला परिसर में आयोजित होगा, जिसमें ०6 निर्धन जोड़ों का विवाह पूर्ण वैदिक रीति-रिवाजों के साथ निःशुल्क संपन्न कराया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के विवाह में सहयोग करने के उद्देश्य से यह आयोजन लगातार छठे वर्ष किया जा रहा है। सर्वजातीय स्वरूप होने के कारण इसमें सभी समाजों के पात्र जोड़ों को शामिल किया जाता है, जिससे सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा मिलता है।
ट्रस्ट एवं गौशाला प्रबंधन ने शहरवासियों एवं भामाशाहों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दें तथा इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।
स्थान: श्री सार्वजनिक गौशाला, अलवर
समय: 19 अप्रैल 2026, प्रातः 11:30 बजे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube