ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय सवर्ण दल ने डॉ. सुरेश चंद शर्मा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी किया मनोनीत।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 35 views
राष्ट्रीय सवर्ण दल ने डॉ. सुरेश चंद शर्मा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी किया मनोनीत।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राष्ट्रीय सवर्ण दल ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. सुरेश चंद शर्मा को राजस्थान प्रदेश प्रभारी तथा मूलचंद अग्रवाल को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी, जो वर्ष 1998 से भारतीय निर्वाचन आयोग में पंजीकृत है, के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. सी.पी. गुप्ता,राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.सी. गुप्ता एवं राष्ट्रीय महामंत्री रतन देव वाष्र्णेय द्वारा यह नियुक्ति की गई।
दिनांक 12 अप्रैल 2026 सांयकाल को शास्त्री नगर स्थित विज्ञान भवन, साइंस पार्क जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी डॉ सुरेश चंद शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल ने बेनी प्रसाद कौशिक, शिवराम शर्मा,महेश शर्मा, राजीव गर्ग,कमलेश शर्मा,दिनेश कटारा,निरंजन शर्मा और पवन शर्मा सहित कई पदाधिकारियों को माला पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान डॉ. शर्मा ने समाज के सभी वर्गों से राष्ट्रीय सवर्ण दल से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य महंगाई,भ्रष्टाचार और जातिवाद को समाप्त कर समाज में एकता स्थापित करना तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी आगामी चुनावों में सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी।
शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें भूतपूर्व अध्यक्ष सुभाष माहेश्वरी, देशबंधु जोशी,मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी और रविकांत शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube