ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कृष्ण महावीर गौशाला आकोला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 25 views
कृष्ण महावीर गौशाला आकोला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

जिले के आकोला स्थित कृष्ण महावीर गौशाला का सोमवार को भुपालसागर उपखंड अधिकारी महेश गगोरिया ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला में संरक्षित गोवंश के रखरखाव, चारे-पानी की उपलब्धता और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने गौशाला परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच की। एसडीएम ने गौशाला प्रबंधन को भीषण गर्मी के मद्देनजर गोवंश के लिए छाया और ठंडे पानी के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपखंड अधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर गौशाला का दौरा कर गोवंश के स्वास्थ्य की जांच करें। बीमार गायों के लिए अलग से उपचार की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।निरीक्षण के समापन पर एसडीएम ने गौशाला के सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने ग्रामीणों से गौ सेवा के इस कार्य में सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन एवं गौशाला अध्यक्ष तारा देवी मालीवाल, चिकित्सा टीम के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube