ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग, 33 दिन का अल्टीमेट।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 31 views
गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग, 33 दिन का अल्टीमेट।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भोपाल- भोपाल गौ माता को राज्य माता का सम्मान देने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर मध्यप्रदेश सरकार को 33 दिनों का अल्टीमेट दिया गया है। संबंधित संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समयावधि में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” का आयोजन किया जाएगा।
इस अभियान को धार्मिक नेतृत्व का भी समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस संबंध में पश्चिमाम्नाय द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ है।
आयोजकों का कहना है कि गौ माता को भारतीय संस्कृति में विशेष स्थान प्राप्त है, इसलिए उसे राज्य स्तर पर सम्मानित दर्जा दिया जाना आवश्यक है। वहीं, सरकार से गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून लागू करने की भी मांग की गई है।
अब सभी की नजरें मध्यप्रदेश सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं, जिससे इस मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube