ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान 5.0 की दी जानकारी

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 10 views
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया जागरूक, मिशन शक्ति अभियान 5.0 की दी जानकारी

दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश कर्नलगंज, गोण्डा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 तृतीय चरण के तहत रविवार को थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा ग्राम गौरवा खुर्द में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों और हेल्पलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय एवं क्षेत्राधिकारी अभिषेक दावांच्या के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय की देखरेख में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को छेड़छाड़, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, शोषण, एसिड अटैक जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को यूपी आपातकालीन सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में जागरूक करते हुए सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। कार्यक्रम के अंत में जागरूकता पंपलेट भी वितरित किए गए। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में महिला उपनिरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव, कांस्टेबल अमित कुमार एवं महिला आरक्षी निधि वर्मा मौजूद रहीं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube