ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में पुजारियों का सम्मेलन आयोजित, धर्म एवं सुरक्षा पर हुई चर्चा।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 25 views
अलवर में पुजारियों का सम्मेलन आयोजित, धर्म एवं सुरक्षा पर हुई चर्चा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर राजस्थान पुजारी महासंघ के तत्वावधान में जिले के पुजारियों का एक महत्वपूर्ण सम्मेलन कटी घाटी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलेभर के मंदिरों से आए पुजारियों ने भाग लेकर अपने विचार और सुझाव साझा किए।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य पुजारियों के बीच संवाद स्थापित करना और सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर एकजुटता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान मधुसूदन आश्रम के सुदर्शनाचार्य जी ने उपस्थित पुजारियों को सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों एवं आचरण पर मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी ने मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। वहीं बैकुंठधाम के महंत सुमेरगिरी जी ने पुजारियों को एकजुट रहकर समाज एवं धर्म सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
सम्मेलन में जिले के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में महासंघ के अध्यक्ष आचार्य राजेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर राजेन्द्र आचार्य, रघुवीर स्वामी, महेश चंद शर्मा, मोनू पंडित, देवराज शर्मा, योगानन्द शर्मा, कंचन शर्मा, योगेश शर्मा, ब्राह्मण समाज के महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा, बृजभूषण शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube