ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 33 views
भारतीय पत्रकार संघ की बैठक में पत्रकार हितों पर हुई चर्चा, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित।


- जयपुर- रविवार, 12 अप्रैल 2026 को राष्ट्रीय पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक चौड़ा रास्ता स्थित राधा कृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। यह बैठक जिला कार्यकारिणी के गठन एवं विस्तार के उद्देश्य से आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के निर्देशानुसार नियुक्त जिला अध्यक्ष कमल नयन सिंह एवं जिला महासचिव केशव सिंह सोलंकी के नेतृत्व में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने अपने मुद्दों को स्वतंत्र रूप से रखते हुए उनके समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की शपथ ली।
बैठक में पत्रकार सुरक्षा, पत्रकारों पर बढ़ते हमले, झूठी एफआईआर, पत्रकारों एवं उनके परिवारजनों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा, बच्चों के लिए निशुल्क शिक्षा तथा रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा कर सहमति व्यक्त की गई।
बैठक में गोपाल गुप्ता, संतोष अग्रवाल, दुलीचंद शर्मा, सुरेंद्र कुमार सोनी, जाकिर खान, उमर पठान, संदीप अग्रवाल, दुर्गा लाल सैनी एवं गोविंद प्रकाश सैनी सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया कि आगामी बुधवार को जनसंपर्क आयुक्त से मुलाकात कर पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक का समापन अल्पाहार एवं चाय के साथ हुआ।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube