ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भव्य परशुराम चल समारोह 20 अप्रैल को, ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 13 Apr 2026 · 30 views
भव्य परशुराम चल समारोह 20 अप्रैल को, ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- उज्जैन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल 2026 को सांयकाल भव्य परशुराम चल समारोह निकाला जाएगा। इस आयोजन को लेकर रविवार को ऋषि नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में ब्राह्मण समाज की एक बृहद बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेंद्र चतुर्वेदी ने की, जबकि संयोजन नगर जिला महामंत्री पं. अमित मिश्रा ने किया। बैठक में समाज के विभिन्न उपवर्गों के पदाधिकारियों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने दिया। बैठक में संरक्षक पं. जियालाल शर्मा, योगेश शर्मा, चुन्नू शर्मा, तरुण उपाध्याय, हेमंत व्यास, जय सिंह, आदित्य नागर, श्रीमती निशा त्रिपाठी, धनंजय शर्मा, हरिहर शर्मा, पं. अजय व्यास, डॉ. जितेंद्र शर्मा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महिला इकाई की ओर से रीना मिश्रा, ज्योति दुबे, दीप्ति पांडे, इंदिरा शर्मा, निधि शर्मा, रेखा उपाध्याय, ज्योति जोशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना ज्ञानी, अंजना शुक्ला, रेखा भार्गव, रानी अभिजीत दुबे, कीर्ति शर्मा सहित कई महिलाएं शामिल हुईं।
इसके अलावा किशोर जोशी, ललित शर्मा, दीपक जोशी, डॉ. उमेश शुक्ला, शरद त्रिवेदी, रोहित शर्मा, हनी शर्मा, क्षितिज जोशी, अभिषेक पुरोहित, राघव शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, मुन्नीलाल शर्मा, शैलेंद्र द्विवेदी, दिनेश रावल, रमाकांत शर्मा, यश जोशी, गौरव उपाध्याय, अभिजीत दुबे, शिवनारायण शर्मा, वीरेंद्र त्रिवेदी, शैलेश दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में चल समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। अंत में बैठक का संचालन महामंत्री अमित मिश्रा ने किया तथा आभार लखन शर्मा ने व्यक्त किया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube