ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने

By Shubh Bhaskar · 12 Apr 2026 · 57 views
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

काछोला - तहसील क्षेत्र के डॉ भीमराव अंबेडकर विचार मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से देवनारायण मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में किया गया! बैठक में मनीष मेघवंशी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया!और प्रेमचंद रेगर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया!
कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष सत्यनारायण मेघवंशी,लोकेश खटीक महासचिव, अब्दुल सलाम रंगरेज सचिव, राजेन्द्र कुमार रेगर सह सचिव, गोपाल लाल भील मीडिया प्रभारी, असलम रंगरेज सह प्रभारी व उदय लाल बैरवा को मनोनीत किया!
विचार मंच अध्यक्ष मेघवंशी ने नव गठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी और कहा कि विचार मंच के माध्यम से शिक्षा सामाजिक जन जागृति और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर निरन्तर प्रयास किये जायेंगे और पूरी कार्यकारिणी को 14 अप्रैल को आयोजित विशाल संकल्प वाहन रैली और आमसभा के आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये !
बैठक में मनीष कुमार मेघवंशी, प्रेमचंद रेगर, सत्यनारायण मेघवंशी, शिवराज रेगर, मुकेश कुमार रेगर, गोपाल भील, भोजराज बलाई व श्रीराम सहित मंच के सदस्य मौजूद रहे!

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube