ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ज्योतिबा महात्मा फुले का 199 वा जन्मदिवस मनाया ज्योतिबा महात्मा फुले के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 52 views
ज्योतिबा महात्मा फुले का 199 वा जन्मदिवस मनाया ज्योतिबा महात्मा फुले के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल
ज्योतिबा महात्मा फुले का 199 वा जन्मदिवस मनाया ज्योतिबा महात्मा फुले के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर बल

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विचार मन संस्थान द्वारा देश में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत नारी शिक्षा के प्रणेता ज्योतिबा महात्मा फुले का 199 जन्मदिवस डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक पर मनाया गया सभी ने ज्योतिबा महात्मा फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर बल देते हुए कहा कि किसी भी समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से मानी जाती है अच्छा महिलाएं अधिक से अधिक शिक्षित हो और समाज की कुरीतियों को त्यागे महात्मा फुले ने 1848 में नारी शिक्षा के कई स्कूल खोली थी। इस अवसर पर मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर, समाजसेवी रामेश्वर लाल सोलंकी, लादूराम चावला, देबी लाल बेरवा, पूर्व पार्षद देवीलाल रेगर, थान मल परिहार, सत्यनारायण खटीक, पुष्पेंद्र कुमार घूसर, महादेव रेगर, शंकर लाल सोलंकी, भेरूलाल खटीक फौजी, रमेश चंद्र घूसर, रमन बेरवा, सुरेंद्र कुमार घूसर सहित कई लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर आगामी अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारी को भी अंतिम रूप दिया गया। मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घूसर ने बताया कि 14 अप्रैल को संविधान निर्माता का जन्म दिवस शाहपुरा कस्बे में समारोह पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रात 10:00 बजे फुलिया गेट से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मारक तक राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सांप्रदायिक सद्भाव, दलित चेतना को लेकर विशाल संकल्प रैली निकाली जाएगी। रैली के समापन पर विशाल आम सभा आयोजित होगी जिसमें प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा साथ ही शाहपुरा कस्बे के अलावा आस-पास के कई पंचायत मुख्यालय में भी समारोह पूर्वक बाबा साहेब का जन्म दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube