ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा जिला चिकित्सालय को मिला स्पेशलिस्ट दंत चिकित्सक, अब स्थानीय स्तर पर होगा जटिल उपचार

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 43 views
शाहपुरा जिला चिकित्सालय को मिला स्पेशलिस्ट दंत चिकित्सक, अब स्थानीय स्तर पर होगा जटिल उपचार

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्थानीय जिला चिकित्सालय में स्पेशलिस्ट दंत चिकित्सक ने पदभार ग्रहण कर लिया है, जिससे अब क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्पेशलिस्ट दंत चिकित्सक डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि उन्होंने मैक्सिलोफेशियल सर्जरी में विशेषज्ञता हासिल की है और वर्तमान में जिले के किसी भी सरकारी चिकित्सालय में इस प्रकार का विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है।
उन्होंने जानकारी दी कि अब फेशियल इंजरी, जबड़े का फ्रैक्चर और कटे-फटे जबड़े से संबंधित जटिल मामलों का उपचार शाहपुरा जिला चिकित्सालय में ही संभव होगा। इसके लिए मरीजों को भीलवाड़ा या अन्य बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
डॉ. वर्मा इससे पहले शाहपुरा के सेटेलाइट चिकित्सालय में दंत चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके जुड़ने से जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube