ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम पंचायत ने किया विद्यालय को भूमि दान

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 26 views
ग्राम पंचायत ने किया विद्यालय को भूमि दान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा- नव क्रमोन्नत
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रहड़ के विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति एवं भूमि के अभाव को देखते हुए ग्राम पंचायत रहड़ द्वारा विद्यालय को 1.75 हेक्टर भूमि विद्यालय भवन निर्माण एवं खेल मैदान हेतु दान की गई। प्राचार्य ममता राजावत के अथक प्रयासों व एसडीएमसी सदस्य सेवा निवृत्त सीडीईओ योगेश पारीक के सहयोग से ग्राम पंचायत रहड़ एवं प्रशासक सलीम खान कायमखानी द्वारा उत्कृष्ट पहल करते हुए बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने हेतु विद्यालय के भवन निर्माण के लिए बालिकाओं की शिक्षा हेतु सराहनीय कदम उठाया गया। प्रशासक सलीम खान ने कहा कि शिक्षा और संस्कृति जिंदगी के दो मूल मंत्र हैं एवं बालिकाएं इससे वंचित नहीं रहनी चाहिए। ग्राम पंचायत सदस्यों एवं प्रशासक सलीम खान कायमखानी के सम्मान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रहड़ में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य ममता राजावत ने बताया कि समारोह में सेवानिवृत्त सीडीईओ योगेश पारीक, सेवानिवृत्त एडीईओ नवनीत जोशी, पीईईओ हेमराज खटीक, ग्राम विकास अधिकारी दीपक धाकड़, पटवारी गोविंद सिंह, रहड़ ग्राम से ईश्वर गुर्जर, रामस्वरूप रेगर, रामदेव बैरवा, गोविंद गुर्जर उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा दीप प्रज्वलन मंत्र एवं सरस्वती वंदना द्वारा की गई। प्रशासक सलीम खान कायमखानी व ग्राम विकास अधिकारी दीपक धाकड़ द्वारा विद्यालय परिवार को भूमि संबंधित रजिस्ट्री सुपुर्द की गई। सेवानिवृत्ति सीडीईओ योगेश पारीक ने सरपंच सलीम खान कायमखानी का आभार व्यक्त कर कहा कि जहां एक शिक्षित बालिका घर का सम्मान होती है वहीं वह एक राष्ट्र की शान होती है। इसलिए बालिकाओं की बेहतर शिक्षा हेतु उनके द्वारा हर संभव सहयोग किया जाएगा। प्राचार्य ममता राजावत द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया एवं कहा कि बालिका विद्यालय को भूमि दान कर ग्राम पंचायत द्वारा उठाए गए नेक कदम को विद्यालय परिवार एवं छात्राएं सदैव याद रखेंगे क्योंकि जहां एक बालक को शिक्षित करने पर एक व्यक्ति शिक्षित होता है, वही एक बालिका को शिक्षित करने पर पूरा एक परिवार व आगे की पीढ़ियां शिक्षित होती हैं।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube