ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान पत्रिका के 26वें स्थापना दिवस पर ‘हमराह’ कार्यक्रम का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 22 views
राजस्थान पत्रिका के 26वें स्थापना दिवस पर ‘हमराह’ कार्यक्रम का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार 12 अप्रेल 2026 को सुबह ०6 बजे कंपनी बाग में ‘हमराह’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शहरवासियों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम की खास बात यह रहेगी कि प्रतिभागी स्वयं मंच पर आकर अपने हुनर का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके साथ ही योग, जुंबा सहित कई फिटनेस और मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि इस खास अवसर को उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube