ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मालाखेड़ा में कांग्रेस को मिला नया नगर अध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 18 views
मालाखेड़ा में कांग्रेस को मिला नया नगर अध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, राजस्थान द्वारा पूर्व कांग्रेस पदाधिकारी लालाराम सैनी को मालाखेड़ा नगर अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक फूल बाग पहुंचे और पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का भी सम्मान किया गया। समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा, जहां सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए।
इस मौके पर भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने स्वागत के दौरान स्वयं लालाराम सैनी को माला पहनाकर सम्मानित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
गौरतलब है कि लालाराम सैनी की धर्मपत्नी वर्तमान में जिला पार्षद हैं और स्वयं सैनी कांग्रेस पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पार्षद रमेश चंद सैनी, प्रभु दयाल सैनी, पूर्व सरपंच मोतीलाल सैनी, सरपंच बच्चू सिंह चौधरी, सीताराम सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष लालाराम सैनी ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयत्न करेंगे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube