ग्रामीण क्षेत्रों में अम्बेडकर जागरूकता पखवाड़ा अभियान
By Shubh Bhaskar ·
11 Apr 2026 ·
3 views
ग्रामीण क्षेत्रों में अम्बेडकर जागरूकता पखवाड़ा अभियान
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया
डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी एवं डॉ अम्बेडकर नागरिक संघ चित्तौड़गढ़ के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में “सामाजिक समरसता एवं डॉ अम्बेडकर” विषय पर विचार गोष्ठियों की श्रृंखला आयोजित किया जा रहा हैं। संयोजक डॉ अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी चित्तौड़गढ़ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्मल देसाई ने बताया कि रेगर बस्ती, घोसुंडा, बैरवा बस्ती सुरजपोल, धनेत बड़ोदिया में सामाजिक जागरूकता पखवाड़ा के क्रम में विचार गोष्ठी आयोजित हुई।
डॉ अंबेडकर नागरिक संघ के जिला अध्यक्ष बाबू लाल जीनवाल ने बताया कि इसका उद्वेश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना एवं डॉ अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आग्रह करना है।
एराल, चित्तौड़गढ़ में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए रविदास सत्संग समिति चित्तौड़गढ़ के सचिव पुष्कर बैरवा ने पखवाड़ा अन्तर्गत संविधान एवं डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जीवनी वितरण के कार्य को सार्थक बताया।
बड़ोदिया, चित्तौड़गढ़ में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता प्यार चन्द बैरवा ने की। प्रकाश बैरवा ने बताया कि बाबा साहब की जयंती पर बड़ोदिया में बाबा साहब को नमन एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।
विचार गोष्ठी में बाबू लाल बैरवा वार्ड पार्षद, शान्ति लाल बलाई, रामपाल बड़ोदिया, भंवर लाल बड़ोदिया,नारायण लाल बैरवा, मदन बैरवा, मुकेश गवारिया, कैला राम बैरवा, कैलाश बैरवा, देवराज बैरवा नाथु भील एराल ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर रतन लाल बैरवा, किशन लाल बैरवा, शान्ति लाल बैरवा, विनोद बैरवा, राजू बैरवा, शिव लाल बैरवा, सुरेश बैरवा, मदन बैरवा, गणपत लाल सालवी, राहुल भील, डाडम चन्द, रतन लाल, छगन लाल सालवी, , रतन लाल बैरवा, धर्मेन्द्र कुमार, भेरू लाल बैरवा, निर्मल बैरवा, मनोहर बैरवा, धनराज बैरवा, गोपाल बैरवा देवी लाल, हरीश राजू बैरवा नारायण लाल उपस्थित रहे ।
संयोजक निर्मल देसाई ने सभी को धन्यवाद दिया एवं वृद्ध महानुभावों का उपराना पहना कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।