ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी के दलालपुरा में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक।

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 30 views
रैणी के दलालपुरा में केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण पर हाईकोर्ट की रोक।


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़-
राजगढ़ उपखंड क्षेत्र के नाम से स्वीकृत केंद्रीय विद्यालय का भवन दलालपुरा में बनाने के मामले में हाईकोर्ट ने प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने राजगढ़ आवाज मंच की ओर से दायर याचिका पर शुक्रवार को अंतरिम स्टे जारी किया है। आगामी सुनवाई की तिथि तक दलालपुरा (रैणी) में किसी भी प्रकार के निर्माण पर रोक रहेगी। गौरतलब है कि सरकार ने राजगढ़ में केंद्रिया विद्यालय की घोषणा की थी ।जिसे हाल ही एक आदेश जारी कर रैणी क्षेत्र के दलालपुरा शिफ्ट कर दिया। इसका राजगढ़ में तीखा विरोध हुआ। राजगढ़ आवाज मंच के आवाह्न पर 08 दिन तक राजगढ़ कस्बा संपूर्ण बंद रहा था। दूसरी तरफ केंद्रिया विद्यालय दलालपुरा में भवन निर्माण को लेकर भूमि पूजन की तैयारी चल रही थी। अब यह कार्य रोकना होगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube