ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एमएसपी पर सरसों एवं चना खरीद हेतु पंजीकरण पुनः प्रारम्भ

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 88 views
एमएसपी पर सरसों एवं चना खरीद हेतु पंजीकरण पुनः प्रारम्भ

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

प्रधान कार्यालय राजफेड जयपुर द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरसों एवं चना की खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण 10 अप्रैल 2026 से पुनः प्रारम्भ कर दिए गए हैं।
इस संबंध में प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि जिन किसानों ने अभी तक अपनी कृषि उपज की तुलाई हेतु पंजीकरण नहीं कराया है, वे शीघ्र ही संबंधित केंद्रों पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
प्रशासन ने सभी वंचित किसानों से अपील की है कि वे समय रहते पंजीकरण कराकर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का अधिकतम लाभ उठाएं, ताकि उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube