ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई

By Shubh Bhaskar · 11 Apr 2026 · 22 views
महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई
दैनिक शुभ भास्कर श्रीमती हंसा राजस्थान उदयपुर।
सर्व ओबीसी समाज महापंचायत ट्रस्ट रजि उदयपुर एवं ज्योतिबा फुले टी टी काॅलेज, उदयपुर द्वारा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई। प्रवक्ता नरेश पूर्बिया ने बताया कि शनिवार को प्रात 9 बजे समाज सुधारक, क्रांति सुर्य व सत्य शोधक महात्मा ज्योतिबा फुले की द्धिशताब्दी वर्षगांठ समारोह ज्योतिबा फुले सर्कल, 100 फ़ीट रोड़ माली कोलोनी उदयपुर पर महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। सभी समाज प्रतिनिधियों ने बारी बारी से पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली। संस्थापक दिनेश माली ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 में पुणे में माता चिमण बाईं और पिता गोविंद राव के घर में हुआ। इनका परिवार फुलों का व्यवसाय करता था। इसलिए इनकी पीढ़ी 'फुले' से जानने लगीं। ज्योतिबा फुले बहुत बुद्धिमान,महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाज सेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे। सन् 1840 में इनका विवाह सावित्रीबाई फुले से हुआ। उस समय महाराष्ट्र में जाति प्रथा बहुत ही वीभत्स रूप में फैलीं हुईं थीं। महिला शिक्षा के प्रति उदासीन थे। ऐसे में ज्योतिबा फुले ने समाज में फैली इन कुरितियां को मिटाने के लिए आंदोलन चलाया। फुले ने भारत का पहला बालिका विद्यालय पुणे में खोला। सावित्रीबाई फुले को स्कूल शिक्षा देकर शिक्षिका बनाया। भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले बनीं। कार्यक्रम में चन्द्र प्रकाश चित्तोड़ा द्वारा रचित महात्मा ज्योतिबा फुले की सुक्ष्म पत्रिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष लोकेश चौधरी, सुर्य प्रकाश सुहालका, नरेश पूर्बिया,हुक्मी चंद्र गर्ग, रमाकांत अजारिया,पी एस पटेल,बाल कृष्ण सुहालका,भेरु लाल भोई,भेरु लाल कलाल,हुक्मी चंद्र गर्ग, डी पी लक्षकार, अशोक मेवाड़ा व प्रदेश युवा अध्यक्ष दिवाकर माली उपस्थित थे। महिला संगठन से प्रदेशाध्यक्ष मणी बेन पटेल, गंगा देवी माली, शर्मिला माली,पुजा टेलर, मंजू सुथार सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube