11 साल बाद जेल से बाहर आए रामपाल महाराज, समर्थकों में खुशी की लहर।
By Shubh Bhaskar ·
11 Apr 2026 ·
39 views
11 साल बाद जेल से बाहर आए रामपाल महाराज, समर्थकों में खुशी की लहर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-दिल्ली- सोनीपत- स्वयंभू संत रामपाल महाराज 11 साल बाद जेल से बाहर आ गए। जेल से निकलते समय उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दी। बाहर गेट पर मौजूद एक पुलिसकर्मी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जेल से रिहाई के बाद रामपाल महाराज सीधे सोनीपत स्थित अपने आश्रम के लिए रवाना हो गए, जहां उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
गौरतलब है कि वर्ष 2014 में हरियाणा के हिसार स्थित सतलोक आश्रम में पुलिस और रामपाल के समर्थकों के बीच हुए टकराव में महिलाओं और बच्चों समेत ०6 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रामपाल महाराज पर देशद्रोह सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ।
रामपाल की रिहाई के बाद एक बार फिर उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच चर्चा तेज हो गई है। वहीं प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।