ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जीवित गाय को कचरा डंपिंग यार्ड में कचरे के साथ डालने का आरोप, कार्रवाई की मांग

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 69 views
जीवित गाय को कचरा डंपिंग यार्ड में कचरे के साथ डालने का आरोप, कार्रवाई की मांग

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-शाहपुरा क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें जीवित गाय को कचरा डंपिंग यार्ड में जलाए जाने का आरोप लगाया गया है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़ ने बताया कि स्थानीय गौ-सेवकों एवं सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाजी गोवंश हेल्पलाइन के शाहपुरा तहसील अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को लगभग दोपहर 12 बजे शाहपुरा के समीप माताजी का खेड़ा स्थित कचरा डंपिंग यार्ड में नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि इसी दौरान एक जीवित गाय कचरे के ट्रैक्टर ट्राली में सफाई कर्मियों द्वारा लाकर उसे डंपिंग यार्ड मे डालने जस रहे थे। इसी दौरान माताजी के ग्राम वासियों की नजर पड़ी तथा आगे डंपिंग यार्ड मे देखा गया कि एक गाय पहले से ही आग से जली हुई थी तथा दूसरी गाय आग से जल रही थी तथा तीसरी गाय ट्रैक्टर की ट्रॉली में जीवित कचरे के साथ पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कई ग्रामीण एवं गौ सेवक मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। माता जी का खेड़ा के ग्राम वासियों का कहना है कि डंपिंग यार्ड के पास ही विद्यालय और आबादी क्षेत्र मौजूद है, ऐसे में इस प्रकार कचरा जलाना पहले से ही खतरनाक है। वहीं जीवित पशु के जलने की घटना ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। ग्रामीणों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।गौ सेवकों एवं सामाजिक संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई, घटना की निष्पक्ष जांच तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही धाकड़ ने चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल है और लोग प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही को लेकर मुख्यमंत्री को उपखंड अधिकारी द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिनके साथ छायाचित्र भी संलग्न किए गए। मौजूदा ग्रामीण, संगठन, गौ सेवक के पदाधिकारी विश्व हिंदू परिषद से सह प्रांत गौ रक्षा प्रमुख रामेश्वर लाल धाकड़, बालाजी गौ वंश हेल्पलाइन शाहपुरा तहसील अध्यक्ष विष्णु शर्मा, कामधेनु गौ रक्षा कमांडो कमल बगड़ावत, रोडू लाल बंजारा,
हीरालाल धाकड़, भंवरलाल गुर्जर, सुरेश धाकड़, उदय लाल धाकड़, शांतिलाल गुर्जर, राय सिंह बंजारा, डूंगर सिंह बंजारा, मदनलाल, राजू आदि उपस्थित थे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube