ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के कार्यों का बड़ा पुनर्गठन।

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 101 views
मुख्यमंत्री कार्यालय में अधिकारियों के कार्यों का बड़ा पुनर्गठन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा पुनर्गठन किया गया है। इस फेरबदल के तहत वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र कुमार सोनी को कई महत्वपूर्ण विभागों और जिम्मेदारियों का प्रभार सौंपा गया है।
हाल ही में मुख्यमंत्री के सचिव नियुक्त किए गए सोनी को अब जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), भूजल विभाग (GWD), जल संसाधन, इंदिरा गांधी नहर परियोजना (IGNP), कमांड एरिया डेवलपमेंट (CAD), लोक निर्माण विभाग (PWD) और ऊर्जा विभाग जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR), सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), मोटर गैराज, एस्टेट, सिविल एविएशन और कैबिनेट से जुड़े कार्य भी अब सोनी के अधीन रहेंगे। साथ ही परिवहन विभाग और मुख्यमंत्री राहत कोष (CMRF) से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई है।
पुनर्गठन के तहत जयपुर संभाग का प्रभार भी जितेंद्र कुमार सोनी को दिया गया है। इसके अतिरिक्त वे राज्य की महत्वपूर्ण परियोजना रामजल सेतु के कार्यों की निगरानी भी करेंगे।
सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से लिया गया अहम कदम माना जा रहा है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube