ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान पत्रिका के 26वें स्थापना दिवस पर गौसेवा का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 75 views
राजस्थान पत्रिका के 26वें स्थापना दिवस पर गौसेवा का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर ईटाराणा फाटक के समीप स्थित मौनी बाबा गौशाला में शुक्रवार को राजस्थान पत्रिका के 26 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गोस्वामणी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गौशाला के संत जानकीदास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान गौसेवा का विशेष महत्व देखने को मिला, जिसमें गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। आयोजन के मुख्य संयोजक राजेश जोशी ने बताया कि यह गोस्वामणी कार्यक्रम करणी माता व्यवस्था समिति, श्री श्याम हनुमान सेवा समिति एवं जयसवाल क्षत्रिय युवा संगठन के सह-तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी रामबाबू शर्मा, रविंद्र उर्फ लखन जोशी, विष्णु शर्मा (रीडर), सुरेश धारवाल, सुनील जायसवाल, गौरव शर्मा, आशीष जायसवाल, सतीश गुप्ता, कैलाश सैनी, विष्णु सोमवंशी, गौरव कपूर, विजय मेठी, मोनू खंडेलवाल, नरेश गोयल, सूरज जायसवाल, मुरारी पाराशर सहित अनेक गौसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी गौशाला के मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण लक्ष्य (वरिष्ठ पत्रकार) द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube