ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

संतों ने देखा सिंहस्थ का 'ब्लू प्रिंट': शिप्रा शुद्धिकरण के लिए बन रही टनल देख हुए गदगद

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 14 views
संतों ने देखा सिंहस्थ का 'ब्लू प्रिंट': शिप्रा शुद्धिकरण के लिए बन रही टनल देख हुए गदगद

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

उज्जैन-मुख्यमंत्री मोहन यादव के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने कमर कसे हुए और इसी कड़ी में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का जायजा लेने खुद संभाग आयुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह साधु-संतों की टोली के साथ मैदान में उतरे। शनि मंदिर से शुरू हुआ यह निरीक्षण नवीन घाटों के निर्माण से होता हुआ उस महत्वपूर्ण टनल तक पहुँचा, जो कान्ह नदी के प्रदूषित पानी को शिप्रा में मिलने से रोकने के लिए बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देशों के पालन में प्रशासनिक अमले ने साधु-संतों को एक-एक निर्माण कार्य की बारीकी से जानकारी दी और बताया कि किस तरह आने वाले सिंहस्थ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ जल और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
​भ्रमण के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा कान्ह नदी डायवर्सन योजना की रही, जहाँ बन रही विशाल टनल का अवलोकन कर संतों ने भी संतोष जताया। संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने संतों को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्यों में उनकी गरिमा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने नवीन घाटों की कार्ययोजना साझा करते हुए बताया कि शिप्रा शुद्धिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संतों ने भी प्रशासन के इस खुले संवाद की सराहना की और टनल के तकनीकी पहलुओं को करीब से समझा। इस पूरे दौरे का उद्देश्य सिंहस्थ के स्थाई निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाना और संतों के सुझावों को शामिल करना था, ताकि दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु उज्जैन की एक दिव्य छवि लेकर लौटें।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube