ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हिण्डोली मे होगा कीर कहार कश्यप केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रावास भूमि पूजन

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 27 views
हिण्डोली मे होगा कीर कहार कश्यप केवट समाज प्रतिभा सम्मान समारोह एवं छात्रावास भूमि पूजन
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान टोंक l हिण्डोली मे कहार समाज छात्रावास की भूमि पर कीर कहार कश्यप केवट समाज की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें कहार केवट कीर कश्यप समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह व मोटिवेशन कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया गया |
कोषाध्यक्ष बृजमोहन कहार ने बताया की इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की आगामी समय में कहार समाज प्रतिभा सम्मान समिति बूंदी व कहार समाज विकास समिति, बूंदी के संयुक्त तत्वावधान में कीर कहार कश्यप केवट समाज के प्रतिभावान छात्र – छात्राओ , नव नियुक्त सरकारी कर्मचारियों व समाज हित में बेहतर कार्य करने वाले समाज बन्धुओ को सम्मानित तथा कहार समाज छात्रावास का भूमि पूजन व शिलान्यास कार्यक्रम किया जायेगा | आगामी कार्यक्रम को लेकर समाज बंधुओ को जिम्मेदारिया दी गई | जिसमें कार्यक्रम संयोजक व मंच संचालक किशन लाल कहार अध्यापक दुगारी , कोषाध्यक्ष महेन्द्र कहार अध्यापक दण्ड बालोला , सोशल मिडिया प्रभारी श्योजीलाल कहार को बनाया गया |
इस बैठक में कहार समाज विकास समिति बूंदी जिला अध्यक्ष भागचन्द कहार , कोषाध्यक्ष बृजमोहन कहार , उपाध्यक्ष रामलाल कहार , सचिव हंसराज कहार , हिण्डोली तहसील अध्यक्ष देवकिशन कहार , उपाध्यक्ष छितर लाल कहार , लादूलाल कहार, आढतिया संघ अध्यक्ष छितर लाल कहार , नन्दकिशोर , दानमल कहार ,राजू लाल , राकेश कहार ,पूर्व वार्डपंच रामदेव कहार ,पुष्पेन्द्र कहार , दलवीर ,प्रकाश मिस्त्री व लगभग तीन दर्जन से अधिक समाज बन्धु मौजूद थे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube