ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वरिष्ठ पत्रकार रंजीत तिवारी के निधन पर शोक, सूचना विभाग ने जताई गहरी संवेदना

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 21 views
वरिष्ठ पत्रकार रंजीत तिवारी के निधन पर शोक, सूचना विभाग ने जताई गहरी संवेदना

गोंडा। सूचना विभाग गोंडा ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय श्री रंजीत तिवारी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विभाग द्वारा जारी शोक संदेश में कहा गया है कि रंजीत तिवारी एक कर्मठ, निष्पक्ष और समर्पित पत्रकार थे, जिनके निधन से पत्रकारिता जगत सहित पूरे समाज को अपूरणीय क्षति हुई है। जारी बयान में कहा गया कि स्वर्गीय तिवारी ने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनकी लेखनी समाज के हर वर्ग की आवाज बनी और उन्होंने सदैव पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखा। सूचना विभाग ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही इस दुःख की घड़ी में परिवार को धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की गई है। वरिष्ठ पत्रकार के निधन से जिले में शोक की लहर व्याप्त है। विभिन्न पत्रकार संगठनों व सामाजिक संस्थाओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube