ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बलरामपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 13.10 लाख मतदाता दर्ज

By Shubh Bhaskar · 10 Apr 2026 · 7 views
बलरामपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 13.10 लाख मतदाता दर्ज

166 दिनों के अभियान के बाद सूची हुई शुद्ध,
17.20% नाम घटे

राजनीतिक दलों को सौंपी गई अंतिम निर्वाचक नामावली

शुभ भास्कर सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 10 अप्रैल 2026।
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार जनपद बलरामपुर की चारों विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर तैयार की गई अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन शुक्रवार को किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की अंतिम प्रति सौंपी।

पारदर्शिता से दूर हुई विसंगतियां

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे पुनरीक्षण अभियान में पारदर्शिता और निष्पक्षता को प्राथमिकता दी गई। मतदाता सूची में पाई गई सभी विसंगतियों को दूर करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया गया।
अंतिम प्रकाशन के बाद अब जनपद में कुल 13,10,755 मतदाता पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि सूची में 17.20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिसका मुख्य कारण डुप्लीकेट नामों का विलोपन तथा ऐसे लोगों के नाम हटाना है, जो अब जनपद में निवास नहीं कर रहे हैं। इससे सूची पहले से अधिक शुद्ध और वास्तविक बनी है।

166 दिनों की मेहनत लाई रंग

करीब 166 दिनों तक चले इस अभियान में जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों—
291 तुलसीपुर
292 गैंसड़ी
293 उतरौला
294 बलरामपुर (अजा)
के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) और सहायक अधिकारियों (AERO) ने प्रभावी निगरानी की।
साथ ही 1805 बीएलओ (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन कर सूची को त्रुटिरहित बनाने में अहम भूमिका निभाई।

जनभागीदारी और मीडिया का सहयोग

इस अभियान में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) और जागरूक नागरिकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वहीं, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ने स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के जरिए मतदाता जागरूकता फैलाने में सराहनीय भूमिका निभाई।


यहां देख सकते हैं अपना नाम

संशोधित मतदाता सूची आम नागरिकों के निरीक्षण के लिए—
संबंधित तहसील कार्यालय
जिला निर्वाचन कार्यालय
निर्धारित मतदान केंद्रों
पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। नागरिक वहां जाकर अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त हुई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube