पक्षाघात रोगियों को किए फल वितरित, संस्थान को भेंट किया पानी के व्हीलचेयर
By Shubh Bhaskar ·
10 Apr 2026 ·
7 views
पक्षाघात रोगियों को किए फल वितरित, संस्थान को भेंट किया पानी के व्हीलचेयर
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
मांडलगढ़-अखिल भारतीय गोकुल शर्मा मित्र मंडल मांडलगढ़ के तत्वाधान में श्री बाणमाता शक्तिपीठ के यहां भजन कलाकार गोकुल शर्मा के जन्मोत्सव पर मरीजो को फल वितरण कार्यक्रम रखा गया।
अखिल भारतीय गोकुल शर्मा मित्र मंडल मांडलगढ़ के तत्वाधान में भजन कलाकार गोकुल शर्मा के जन्मोत्सव पर श्री बाणमाता शक्तिपीठ के यहां आयोजित समारोह में शक्तिपीठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं पक्षागत रोगियों को फल वितरण किए गए। वही श्री बाणमाता शक्तिपीठ प्रबंधन विकास संस्थान को 25 पानी की केन भेंट की गई। मांडलगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार झवर के सहयोग से समाज कल्याण विभाग द्वारा 5 व्हील चेयर भेट की गई। समारोह में आयोजन मंडल के रामपाल शर्मा, सूरज भट्ट, मनीष शर्मा, भेरू शर्मा सहित सदस्यगगणों ने भजन कलाकार गोकुल शर्मा का मेवाड़ी साफा, माला पहनाकर स्वागत, अभिनंदन किया। श्री बाण माता शक्तिपीठ प्रबंधन एवं विकास संस्थान अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़, महामंत्री अमित जोशी, व्यवस्थापक प्रमोद कुमार धाकड़, केशियर प्रदीप पोरवाल, भेरुलाल जोशी, भेरूलाल रायका, खाना धाकड़, भेरू धाकड़, सहित भक्तजन मौजूद थे।