ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’ से होंगे सम्मानित - 11 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में वर्चुअली ग्रहण करेंगे पुरस्कार

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 17 views
फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’ से होंगे सम्मानित - 11 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में वर्चुअली ग्रहण करेंगे पुरस्कार


फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड-2026’ से होंगे सम्मानित
- 11 अप्रैल को दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में वर्चुअली ग्रहण करेंगे पुरस्कार
श्रीगंगानगर, 9 अप्रैल 2026: स्वास्थ्य और फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में विशिष्ट नवाचारों के लिए फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर को प्रतिष्ठित ‘नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान ‘इनोवेटिव फिजियोथेरेपी प्रैक्टिस अवॉर्ड’ की श्रेणी में प्रदान किया जा रहा है। इसी माह 11 अप्रैल, शनिवार को नई दिल्ली स्थित होटल हयात सेंट्रिक में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल उक्त सम्मान प्रदान करेंगे। अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओं तथा मरीजों के प्रति अटूट समर्पण का परिचय देते हुए मनीष कपूर ने इस समारोह में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के स्थान पर मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी है।
चिकित्सकीय पेश के प्रति समर्पण व सेवा भाव को देखते हुए आयोजक कंपनी ‘काइट्सक्राफ्ट प्रोडक्शंस’ ने उनके लिए विशेष डिजिटल व्यवस्था की है। फिजियोथेरेपिस्ट मनीष कपूर अब 11 अप्रैल, शनिवार को दोपहर 2.00 बजे से सायं 6.30 बजे तक आयोजित इस समारोह में जूम या माइक्रोसॉफ्ट टीम्स के माध्यम से वर्चुअली जुडक़र अपना सम्मान ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि अवॉर्ड जूरी पैनल ने मनीष कपूर के कुशल नेतृत्व, पेशेवर ईमानदारी तथा चिकित्सा क्षेत्र में उनके निरंतर नवाचारों की सराहना करते हुए उक्त प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह पहचान तथा पुरस्कार समारोह के बजाय मरीजों की देखभाल को चुनने का उनका निर्णय यह सिद्ध करता है कि उनके लिए सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यह पुरस्कार न केवल उनके पेशेवर कौशल का सम्मान है, बल्कि उनके उस सेवा भाव का भी प्रमाण है जो चिकित्सा जगत में एक मिसाल पेश करता है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube