ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंबेडकर जयंती पर शाहपुरा, फूलिया बलॉक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया जाएगा सम्मान

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 42 views
अंबेडकर जयंती पर शाहपुरा, फूलिया बलॉक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का किया जाएगा सम्मान

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा:- 14 अप्रैल ड़ॉ. भीमराव अंबेडकर के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अंबेडकर विचार मंच शाहपुरा द्वारा, शाहपुरा-फुलिया ब्लॉक के समस्त बालक-बालिकाओं, जिन्होंने सत्र 2025-26 में कक्षा 10वी,12वीं मे 80% या उससे अधिक अंकित अंक अर्जित कर समाज का गौरव बढाने वाले समस्त बालक बालिकाओं को अंबेडकर विचार मंच द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
अंबेडकर विचार मंच के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र घुसर ने बताया कि ऐसे सभी प्रतिभावान बालक बालिकाओं का सम्मान हेतु सूचना एकत्रित करने के लिए संघ द्वारा तीन सदस्य समिति का गठन किया गया है जिसमें देवीलाल रेगर, शंकर लाल सोलंकी व रमेश चंद्र घुसर शामिल है जिनकी देखरेख में सूचना एकत्रित की जा रही है। शाहपुरा व फुलिया ब्लॉक के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भी उत्साहवर्धन हेत शैक्षणिक सत्र 2025-26 तालिकाएं एकत्रित कर सूची तैयार करने का जिम्मा सोपा गया है, जिस पर समिति अपनी रिपोर्ट 12 अप्रैल को संघ को सोपेगी जिसके आधार पर अधिक अंक अर्जित करने वाले समस्त बालकों को सम्मानित किया जाएगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube