ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन गरुड़ व्यूह': लैपटॉप बैग में 'मौत' का सामान, छात्र बनकर जहर घोल रहा था नशे का सौदागर!

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 16 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा पुलिस का 'ऑपरेशन गरुड़ व्यूह': लैपटॉप बैग में 'मौत' का सामान, छात्र बनकर जहर घोल रहा था नशे का सौदागर!


कोचिंग एरिया में बड़ी स्ट्राइक: 4 किलो गांजा और इलेक्ट्रॉनिक कांटे के साथ रंगे हाथों दबोचा गया एमपी का तस्कर।

कोटा शहर की सड़कों पर कंधे पर लैपटॉप बैग लटकाए घूम रहा एक युवक 'छात्र' नहीं, बल्कि युवाओं की रगों में जहर घोलने वाला 'नशे का सौदागर' निकला। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे 'ऑपरेशन गरुड़ व्यूह' के तहत कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने एक शातिर तस्कर को दबोचकर उसके पास से 3.780 किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
पुलिस को चकमा देने का 'हाईटेक' तरीका
पकड़ा गया आरोपी हरिमोहन उर्फ रितिक (21), जो मूल रूप से छतरपुर (MP) का रहने वाला है, बेहद शातिर तरीके से तस्करी कर रहा था। वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए लैपटॉप बैग का इस्तेमाल करता था। बैग के अंदर लैपटॉप की जगह मादक पदार्थ के पैकेट, पारदर्शी पाउच और नशा तौलने के लिए एक डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक कांटा छिपा रखा था। वह कोचिंग संस्थानों के आसपास सक्रिय रहकर मांग के अनुसार मौके पर ही 'पुड़िया' तैयार कर छात्रों को सप्लाई करता था।


घेराबंदी देख उड़ गए होश
कुन्हाड़ी थानाधिकारी रामविलास मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम जब कोचिंग एरिया में सरप्राइज चेकिंग कर रही थी, तब गणपत आवास टी-पॉइंट के पास स्कूटी सवार आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा। मुस्तैद टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो भारी मात्रा में गांजा देखकर पुलिस भी दंग रह गई।


अब 'किंगपिन' की तलाश में पुलिस
पुलिस अब इस अवैध व्यापार की पूरी 'सप्लाई चेन' खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और कोटा में इसके तार और किन-किन बड़े तस्करों से जुड़े हैं। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ जारी है।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube