ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विश्व नवकार महामंत्र दिवस गुरुवार को दिगम्बर एवं श्वेतांबर जैन समाज के द्वारा होगा सामूहिक नवकार मंत्र जाप।

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 21 views
विश्व नवकार महामंत्र दिवस गुरुवार को
दिगम्बर एवं श्वेतांबर जैन समाज के द्वारा होगा सामूहिक नवकार मंत्र जाप।

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-विश्व शांति, सौहार्द और मानव कल्याण की पावन भावना के साथ शाहपुरा में भी विश्व नवकार महामंत्र दिवस के रूप में मनाया गया।
यह जानकारी देते हुए दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष आनंद कुमार सेठी ने बताया कि एक विश्व - एक महामंत्र (वसुधैव कुटुंबकम और (जीतो) के सर्वे भवंतु सुखिनः की भावना को साकार करने के लिए तथा विश्व शांति, सौहार्द और मानव कल्याण की पावन भावना को लेकर गुरुवार को शाहपुरा नगर के दिगम्बर जैन समाज एवं श्वेतांबर जैन समाज के लोगों के संयुक्त तत्वाधान में दिगम्बर जैन भवन में प्रातः 8.30 बजे नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप होगा।
सेठी ने बताया कि विश्व के 108 देशों में एक साथ होने वाली शांति की आराधना के तहत इस वैश्विक नवकार महामंत्र जाप को विश्व स्तर पर दूसरी बार किया गया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube