ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा शहर की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री जीनगर ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा पत्र

By Shubh Bhaskar · 09 Apr 2026 · 12 views
शाहपुरा शहर की बदहाल सड़कों और अधूरे निर्माण कार्यों को लेकर भाजपा जिला महामंत्री जीनगर ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा पत्र

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

​शाहपुरा-भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने शाहपुरा शहर के सदर बाजार में पाइपलाइन डालने के बाद किए गए घटिया पेचवर्क और विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशासक नगर पालिका शाहपुरा सुनील कुमार मीणा एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग, शाहपुरा के अधिशाषी अभियंता शहजाद को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
​सदर बाजार में उबड़-खाबड़ पेचवर्क से बढ़ रही दुर्घटनाएं
जीनगर ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि त्रिमूर्ति चौराहे से बालाजी की छतरी तक पाइपलाइन डालने के बाद जो पेचवर्क किया गया, वह पूरी तरह से उबड़-खाबड़ है। शाहपुरा का सदर बाजार शहर का मुख्य केंद्र होने के कारण वहां राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बदहाल स्थिति की वजह से यातायात बाधित हो रहा है और आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
भाणा गणेश जी रोड पर मिट्टी भराव न होने से वाहन चालक परेशान
पत्र में भाणा गणेश जी रोड पर बन रही नई सड़क का मुद्दा भी उठाया गया है। जीनगर ने बताया कि ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों तरफ अभी तक मिट्टी भराव का कार्य नहीं किया गया है। इसके चलते दोपहिया और चौपहिया वाहन अक्सर रोड से नीचे उतर जाते हैं, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है और दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
शीघ्र निराकरण की मांग
भाजपा जिला महामंत्री ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित को देखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता दी जाए और जल्द से जल्द समस्याओं का निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube