ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सिरोही पहुंचे विधायक राजेन्द्र गुर्जर

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 25 views
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सिरोही पहुंचे विधायक राजेन्द्र गुर्जर
दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान टोंक आदित्य कश्यप देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस भाजपा देहात मंडल देवली द्वारा सिरोही ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया गया
भारतीय जनता पार्टी देवली मंडल द्वारा आयोजित भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित, सिद्धांतों और विचारों पर आधारित एक सशक्त संगठन है पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत आज भी हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन का आधार हैं। 47 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई यह गौरवपूर्ण यात्रा आज जिस शिखर पर पहुँची है वह हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, अटूट निष्ठा और निरंतर सेवा का परिणाम है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह और समर्पण इस बात का प्रमाण है कि जब कार्यकर्ता सशक्त होते हैं, तब संगठन अजेय बनता है।
स्थापना दिवस समारोह में देवली प्रधान बनवारी चौधरी, देवली मंडल अध्यक्ष विनोद माहुर, जूनिया ग्राम सेवा सहकारी समिति लि के अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व श्रेष्ठ कार्यकर्ता मोजूद थे

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube