ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पांचवीं कक्षा में अब फेल का नियम लागू, नो-डिटेंशन पॉलिसी खत्म।

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 111 views
पांचवीं कक्षा में अब फेल का नियम लागू, नो-डिटेंशन पॉलिसी खत्म।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर);- जयपुर- राज्य में शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। सत्र 2026-27 से पांचवीं कक्षा में नो-डिटेंशन पॉलिसी को समाप्त कर दिया गया है। अब छात्रों को फेल भी किया जा सकेगा।
नई व्यवस्था के तहत यदि कोई छात्र वार्षिक परीक्षा में असफल रहता है, तो उसे पूरक परीक्षा का अवसर दिया जाएगा। पूरक परीक्षा में पास होना अनिवार्य होगा, अन्यथा संबंधित छात्र को उसी कक्षा में पुनः अध्ययन करना पड़ेगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति गंभीरता बढ़ाना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। विभाग का मानना है कि इस बदलाव से छात्र नियमित अध्ययन की ओर अधिक ध्यान देंगे और सीखने के स्तर में सुधार होगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube