पिनान रेस्ट एरिया पर ऊंट तस्करी का प्रयास विफल, एक आरोपी पकड़ा।
By Shubh Bhaskar ·
08 Apr 2026 ·
29 views
पिनान रेस्ट एरिया पर ऊंट तस्करी का प्रयास विफल, एक आरोपी पकड़ा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- रैणी- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे स्थित पिनान रेस्ट एरिया के पास गौरक्षकों ने सतर्कता दिखाते हुए ऊंट तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। गौसेवक संस्कार सैन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक पिकअप गाड़ी में तीन ऊंटों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही गौ सेवक मौके पर पहुंचे और संदिग्ध पिकअप को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप में तीन ऊंट मिले, जिन्हें अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक तस्कर को मौके पर ही पकड़ लिया।
इसके बाद आरोपी व ऊंटों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।