श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलास्तरीय पत्रकार सम्मेलन 15अप्रैल को।
By Shubh Bhaskar ·
08 Apr 2026 ·
30 views
श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलास्तरीय पत्रकार सम्मेलन 15अप्रैल को।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्रमजीवी पत्रकार संघ, अलवर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिलास्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15अप्रैल 2026, शुक्रवार को प्रातः 10 बजे PRO कार्यालय, नंगली सर्किल पर आयोजित होगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा व पदाधिकारियों ने जिले के समस्त पत्रकारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया है। आयोजकों ने कहा कि आपकी गरिमामय उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी । श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी संघ के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा द्वारा दी गई।