ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

देसूला खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 80 views
देसूला खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग, सीपीआई ने सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने देसूला स्थित खेल मैदान से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर खेल अधिकारी, भारतीय खेल प्राधिकरण, इंदिरा गांधी स्टेडियम को ज्ञापन सौंपा।
जिला सचिव तेजपाल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा कॉलोनी, देहली रोड, देसूला निवासी डी.पी. शर्मा के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से खेल मैदान की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए जिला कलेक्टर की जनसुनवाई सहित विभिन्न प्रशासनिक स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में खेल मैदान के नाम दर्ज जमाबंदी की प्रतिलिपि भी प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न की गई थी।
उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय से नगर विकास न्यास को 20 फरवरी 2025 को पत्र जारी कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद न्यास द्वारा ०4 मार्च 2025 को जिला कलेक्टर को भेजी गई रिपोर्ट में कनिष्ठ अभियंता की ०5 फरवरी 2024 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए खसरा नंबर 405 से 410 तक की भूमि खेल विभाग के नाम आरक्षित बताई गई। वहीं 28 फरवरी 2026 के मौके निरीक्षण में उक्त भूमि पर अस्थायी अतिक्रमण पाया गया तथा 56 अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी जारी किए गए।
सीमांकन को लेकर तहसीलदार अलवर के आदेशों की पालना में 23 अप्रैल 2025 को संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में भूमि का सीमांकन कर बिंदु स्थापित किए गए। इसके बावजूद एक वर्ष बीत जाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।
सीपीआई ने यह भी बताया कि ०8 फरवरी को अलवर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने बहाला में आयोजित आमसभा में देसूला के नागरिकों की मांग पर 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है।
पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर उसका समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।
ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिला सचिव तेजपाल सैनी और शहर सचिव मनमोहन सैनी शामिल रहे। यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी की यह जानकारी जिला सचिव तेजपाल सैनी द्वारा दी गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube