ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने अधिवक्ता परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 21 views
पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने अधिवक्ता परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- उज्जैन- मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आगामी 12 मई 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में उज्जैन बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने जबलपुर स्थित राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
पं. चतुर्वेदी ने मुख्य चुनाव अधिकारी न्यायमूर्ति एस. के. पालो एवं सहायक चुनाव अधिकारियों की उपस्थिति में शुभ मुहूर्त में नामांकन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उनके साथ प्रस्तावक एवं समर्थक के रूप में जय सिंह गावढे, पूर्व शासकीय अधिवक्ता जय राम पाटीदार, सुश्री अंजना शर्मा, हेमंत शिंदे तथा प्रतिभा जय सिंह सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।
नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा पं. चतुर्वेदी के प्रति विश्वास व्यक्त किया गया। उनके समर्थकों का कहना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ अधिवक्ता परिषद को मिलेगा।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube