ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में बिजली विभाग की लापरवाही से लोग परेशान, घंटों से गुल रही बिजली।

By Shubh Bhaskar · 08 Apr 2026 · 40 views
अलवर में बिजली विभाग की लापरवाही से लोग परेशान, घंटों से गुल रही बिजली।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर शहर के न्यू प्रीत विहार कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर ब्लॉक नंबर-1 क्षेत्र में मंगलवार रात ०9 बजे से पहले अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में देर रात तक बिजली नहीं आने से लोगों में आक्रोश देखा गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी भी अधिकारी ने कॉल उठाना जरूरी नहीं समझा। इससे लोगों की समस्या और बढ़ गई। गर्मी के इस मौसम में बिजली कटौती ने आमजन का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।
निवासियों ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि ऐसे लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए, जो जनता की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते और फोन तक उठाना उचित नहीं समझते।
लोगों का कहना है कि यदि समय पर शिकायतों का समाधान किया जाए, तो इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई जाए।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube