ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रावतभाटा प्रवास पर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 35 views
रावतभाटा प्रवास पर रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित

दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान चित्तौड़गढ़ कैलाश चंद्र सेरसिया

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मंगलवार को जिले के रावतभाटा प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रावतभाटा स्थित न्यू कम्युनिटी सेंटर, अनु प्रताप कॉलोनी (आवास परिसर गेट नंबर-4) में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है तथा आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने अपने संबोधन में क्षेत्र के विकास, विशेषकर सड़क निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, रतनलाल गाडरी अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनोद मल्होत्रा, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) के हेड सहित अधिकारी शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube