स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल में विविध साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
By Shubh Bhaskar ·
07 Apr 2026 ·
33 views
स्वामी विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कुल में विविध साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया
शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार “Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद English Medium School में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी एसीजेएम शाहपुरा सीमा चौहान द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराध से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए विद्यार्थियों को इसके प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार जैसे ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग, साइबर बुलिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय भी बताए। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या अपराध होने पर तुरंत पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता अंकित शर्मा , एसीजेएम न्यायालय स्टाफ राहुल धाकड़ ,पीएलवी रीना देवी व विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश्वर मीणा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी साझा न करने एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। 450 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। अंत में विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।