ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

वीरभूमि झाँसी महानगर में 30 अप्रैल को होगा भारत के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज का पर्दापण

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 38 views
• वीरभूमि झाँसी महानगर में 30 अप्रैल को होगा भारत के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज का पर्दापण



सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड झाँसी जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने पपौराजी पहुंचकर आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज से लिया मंगल आशीर्वाद

झाँसी। वीरभूमि झाँसी के जैन समाज के एक प्रतिनिधि मण्डल ने टीकमगढ़ के अतिशय क्षेत्र पपौराजी में विराजमान भारत के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महामुनिराज के श्रीचरणों में पहुंचकर दर्शन किए। प्रतिनिधि मण्डल ने आचार्य श्री को श्रीफल भेंट कर झाँसी महानगर में होने वाले आगामी भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियों से अवगत कराया और उनका मंगल आशीष व मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रतिनिधि मण्डल ने आचार्य श्री को जानकारी दी कि झाँसी महानगर में 30 अप्रैल 2026 को श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सांवलिया पार्श्वनाथ करगुंवाजी में 'पट्टाचार्य पदारोहण दिवस' का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही, मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 से आगे स्थित श्री भगवान महावीर लोक कल्याण परिसर में निर्माणाधीन भगवान महावीर महातीर्थ में आगामी 12 मई से 17 मई 2026 के मध्य 'पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव' का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने इन दोनों प्रमुख आयोजनों की रूपरेखा गुरुदेव के समक्ष प्रस्तुत की और कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पुनीत अवसर पर प्रतिनिधि मण्डल में श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन प्रेस, कोषाध्यक्ष डॉ जिनेन्द्र जैन, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, पंचायत महामंत्री वरुण जैन, पुलक जन चेतना मंच मुख्य शाखा के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश जैन डीके, प्रदीप जैन महरौनी, सौरभ जैन सर्वज्ञ, दीपांक जैन उपस्थित रहें।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube