श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार, विभिन्न पदों पर महिलाओं को मिली जिम्मेदारी।
By Shubh Bhaskar ·
07 Apr 2026 ·
49 views
श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन की कार्यकारिणी का विस्तार, विभिन्न पदों पर महिलाओं को मिली जिम्मेदारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-श्रीगंगानगर- श्री गंगानगर में श्री श्याम महिला शक्ति फाउंडेशन द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सोहन लाल गजरा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती भगवानी देवी (उर्फ कविता गजरा) के नेतृत्व में एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान श्रीगंगानगर में आयोजित ध्वजा यात्रा में टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं जिला स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां घोषित की गईं।
नई नियुक्तियों के तहत डॉ. अर्चना रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, वैशाली पाठक को राष्ट्रीय सचिव, साक्षी धवन को श्रीगंगानगर जिला अध्यक्ष तथा सिमरन कथूरिया को जिला सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगी। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया, जिनमें प्रवीण नागपाल, कृष्णा बंसल, उमेश, पूनम, ममता, सोनिया, पूजा पारीक, अमन, कमलेश, वर्षा रानी, निधि कामरा एवं नीतू शामिल रहे।
समारोह में सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संस्था के प्रति निस्वार्थ सेवा और पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।