ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ऑपरेशन एंटी वेनम 2.0 के तहत नशे का सौदागर गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 20 views
ऑपरेशन एंटी वेनम 2.0 के तहत नशे का सौदागर गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी - अलवर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रैणी थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन विजय प्रहार और एंटी वेनम 2.0 के तहत कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, रैणी थाना पुलिस ने नांगलबास निवासी वीरसिंह मीना को 5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दबोच लिया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं वृत्ताधिकारी राजगढ़ के सुपरविजन में तथा रैणी थाना प्रभारी SHO बने सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस की इस सख्त कार्यवाही से क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस द्वारा अभियान के तहत लगातार कार्यवाही जारी रहने की बात कही गई है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube