ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एमपीएस उदयपुर का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “सरगम-26” उत्साहपूर्वक आयोजित

By Shubh Bhaskar · 07 Apr 2026 · 43 views
एमपीएस उदयपुर का वार्षिक सांस्कृतिक समारोह “सरगम-26” उत्साहपूर्वक आयोजित

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर। मेडिकल प्रैक्टिशनर सोसायटी MPS उदयपुर द्वारा वार्षिक सांस्कृतिक संध्या “सरगम-26” का आयोजन विश्वास संस्थान, ईएसआई अस्पताल के पास, चित्रकूट में किया गया। कार्यक्रम में शहर के 100 से अधिक चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में डॉ आनंद गुप्ता, डॉ सुनील चुग व डॉ अनिल कोठारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर आईएमए राजस्थान के वर्ष 2027 के प्रेसिडेंट-इलेक्ट डॉ. आनंद गुप्ता का सोसायटी द्वारा सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक संध्या में चिकित्सकों एवं उनके परिवारजनों ने गीत-संगीत, नृत्य, मिमिक्री एवं कराओके प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और सभी ने एक आनंदमय शाम का आनंद लिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सचिव व समन्वय डॉ. कमलेश भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों के लिए रात्रिभोज का आयोजन भी किया गया।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube