ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नवकार महामंत्र आज: श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ शाहपुरा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 21 views
नवकार महामंत्र आज: श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ
शाहपुरा, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-जितो जैन फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को नवकार महामंत्र कलश यात्रा का भव्य आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। प्रातः 8:30 बजे त्रिमूर्ति सर्किल से प्रारम्भ हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए दिगंबर वर्धमान भवन पहुंचकर सम्पन्न हुई।
यात्रा त्रिमूर्ति सर्किल से रवाना होकर बालाजी की छतरी, काला भाटा मंदिर मार्ग से निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। धार्मिक माहौल में नवकार महामंत्र के जाप से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर सकल जैन समाज—दिगम्बर एवं श्वेतांबर दोनों समाज के श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई, जो सामाजिक एकता और धार्मिक समरसता का संदेश देता नजर आया।
समाज के लाला कोठारी ने बताया कि आयोजन को लेकर समाज में विशेष उत्साह रहा। वहीं पुरुषों और युवाओं ने भी पूरे जोश के साथ भाग लिया।
यात्रा के समापन पर दिगंबर वर्धमान भवन में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण की कामना की गई।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube