ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मांडलगढ़ उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी की सेवाएं हुई शुरू भीलवाड़ा जिला कलक्टर व जिला चिकित्सा अधिकारी की पहल पर मांडलगढ़ उपजिला अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं 6 माह बाद हुई शुरू, क्षेत्रवासियों में हर्ष

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 20 views
मांडलगढ़ उप जिला अस्पताल में सोनोग्राफी की सेवाएं हुई शुरू
भीलवाड़ा जिला कलक्टर व जिला चिकित्सा अधिकारी की पहल पर मांडलगढ़ उपजिला अस्पताल की सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं 6 माह बाद हुई शुरू, क्षेत्रवासियों में हर्ष

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

मांडलगढ़-उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित उप जिला अस्पताल में 6 माह पूर्व उपलब्ध हुई सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं क्षेत्रवासियों के लिए उपलब्ध हो गई है।
उक्त खबर को प्रमुखता से उठाते हुए इस बन्द पड़ी सोनोग्राफी मशीन को चालू करवाकर आमजन के लिए सेवाएं बहाल कराने की मांग की गई थी। भीलवाड़ा जिला कलक्टर एवं जिला चिकित्सा अधिकारी संजीव शर्मा,चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष पुरोहित ने मामले में पहल कर सोमवार को उप जिला अस्पताल मांडलगढ़ में 6 माह से बन्द पड़ी सोनोग्राफी मशीन की सेवाएं बहाल करवा दी गई है। सोनोग्राफी मशीन चालू होने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर, पार्षद अनिता सुराणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट्ट, राधेश्याम जीनगर, रतनलाल धोबी, आमीन सिलावट सहित अन्य नगरवासियों ने उक्त अधिकारियों का आभार जताया व सोनोग्राफी मशीन चालू होने पर हर्ष व्यक्त किया है।

More News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 67 जोड़ों का विवाह संपन्न, ₹1 लाख सहायता से नए जीवन की शुरुआत
जयपुर: डूंगरपुर के आसपुर के रहने वाले किसान अमरजी पाटीदार ने 1.50 करोड़ की 10.15 बीघा जमीन सांवलिया सेठ के नाम कर दी है
जयपुर: अजमेर. मॉडल स्कूल में छात्राओं से अश्लील हरकत, पीटीआई और शिक्षक निलंबित, विभागीय जांच शुरू
*विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर भा.वि.प द्वारा फेंकी जाएगी 31000 सीड बॉल्स*
लक्ष्मण रेखा' प्रोजेक्ट: विद्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने दिया नशा मुक्ति का संदेश
पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज: कलेक्टर और एसडीएम निकालेंगे आरक्षण की लॉटरी, सितंबर से नवंबर के बीच होंगे चुनाव।
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube