ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी में प्रवेश रैली का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ स्वागत सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 06 Apr 2026 · 16 views
माचाड़ी में प्रवेश रैली का आयोजन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ स्वागत सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय माचाड़ी में सोमवार, ०6 अप्रैल 2026 को प्रवेशोत्सव के तहत भव्य प्रवेश रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ एसीबीईओ रामस्वरूप मीणा,ग्राम पंचायत माचाड़ी सरपंच पति आनंद सिंह,एसएमसी/एसडीएमसी सदस्य लक्ष्मी नारायण सैनी एवं मुकेश रावत द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रतिभावान बच्चों के जुलूस को रैली के रूप में गांव में होकर निकाला गया।
यह रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर ग्राम पंचायत क्षेत्र सहित आस-पास के गांवों—नयागांव,दलालपुरा एवं बैरवा बस्ती माचाड़ी में होकर निकाली गई। रैली के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, विद्यालय स्टाफ एवं अन्य विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर सभी का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज खंडेलवाल, उपप्रधानाचार्य केवल राम मीणा एवं वरिष्ठ पुस्तकालयाध्यक्ष भागचंद वर्मा,अध्यापिका अंजु गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में कड़ी मेहनत कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य ने घोषणा की कि जो छात्र-छात्राएं 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें विद्यालय में निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा तथा उनकी फीस का वहन विद्यालय प्रशासन द्वारा किया जाएगा चाहे वह किसी भी विद्यालय का छात्र इस विद्यालय में एडमिशन ले रहा हो उसे भी पढ़ाई में वही सुविधा मिलेगी।
रैली के समापन पर विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध सरकारी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। यह आयोजन क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। सभी बच्चों को बताया कि आप भी इसी तरह मेहनत कर कामयाबी की सफलता प्राप्त कर सम्मान पा सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व विद्यालय के छात्र-छात्रा सहित ग्रामीण लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतिभावान बच्चों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ द्वारा सभी बच्चों का तिलक लगाकर व साफा पहनाकर सम्मान कर आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी और कहा कि इसी तरह अपने माता-पिता वह अपने गांव का नाम रोशन करते रहो।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube